उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर पहुंची कानपुर की एसआइटी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:एसआइटी  के अध्यक्ष अपर पुलिस आयुक्त कानपुर आनंद कुमार तिवारी के नेतृत्व गोरखपुर पहुंची है। टीम की सदस्य डीसीपी दक्षिण रवीना त्यागी, एडिशनल डीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी साथ मे हैं। फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल होटल कृष्णा पैलेस पहुंची टीम ने कमरा नंबर 512 खुलवाया और उसमें छानबीन कर रही है। होटल के इसी कमरे में दोस्तों संग ठहरे थे मनीष गुप्ता।

                       एसआइटी के अध्यक्ष अपर पुलिस आयुक्त कानपुर आनंद कुमार तिवारी के नेतृत्व गोरखपुर पहुंची है

 

मनीष हत्याकांड की जांच के लिए कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने एसआइटी का गठन किया था। एसआइटी के अध्यक्ष अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुमार तिवारी बनाए गए हैं। डीसीपी दक्षिण रवीना त्यागी सदस्य होंगी। एडिशनल डीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य विवेचना अधिकारी होंगे। इसके अलावा इंस्पेक्टर रैंक के दो पुलिस अधिकारी सह विवेचक होंगे। अभी सह विवेचकों के नामों का फैसला नहीं लिया गया है।

Related Articles

Back to top button