उत्तर प्रदेशलखनऊ

एलडीए में चूहों पर सर्जिकल स्ट्राइक

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :एलडीए में बढ़ते चूहों से जिलाधिकारी और कार्यवाहक उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश नाराज हैं। आशंका है कि प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कार्यालय में महत्वपूर्ण कागज और फाइलों काे ये कुतर सकते हैं। यहां तक की फाइलें गायब होने में भी चूहे कुतरने का बहाना बनाए जाने की आशंका है। जिसको लेकर एलडीए उपाध्यक्ष ने हाल ही में एक एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद में एक एजेंसी को चूहे पकड़ने में लगाया गया है। कुछ चूहे पकड़े भी गए हैंं।एलडीए के उपाध्यक्ष कार्यालय के सामने मसूद हाल है।

एलडीए में बढ़ते चूहों से जिलाधिकारी और कार्यवाहक उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश नाराज हैं। आशंका है कि प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कार्यालय में महत्वपूर्ण कागज और फाइलों काे ये कुतर सकते हैं। यहां तक की फाइलें गायब होने में भी चूहे कुतरने का बहाना बनाए जाने की आशंका है।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने जब अपनी पहली मीटिंग ली तो उनके सामने मेज पर दो कॉकरोच घूम रहे थे। उन्होंने हाथ से दोनों कॉकरोच को हटाया। अभी कॉकरोच हटा कर उनकी नजरें सामने की ओर गई थीं तो देखा कि अधिकारियों के पीछे अलमारी के ऊपर एक मोटा चूहा आराम फरमा रहा है। चूहे को कोई डर नहीं था और वहीं रुका हुआ था। जिस पर अभिषेक प्रकाश भड़क उठे और उन्होंने कहा कि यहां मेंटीनेंस कौन देखता है। मेंटीनेंस के अधिशासी अभियंता ओपी मिश्र सामने आए। डीएम ने कहा कि जबकि पूरे शहर के विकास की जिम्मेदारी एलडीए पर है, एलडीए में ही गंदगी और कीड़े मकौड़ों की भरमार लगी हुई है। आप क्या देखते हो। जिस पर ओपी मिश्र से लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा गया।जिसके बाद प्राधिकरण में चूहों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी गई है।

अधिशासी अभियंता ओपी मिश्र ने बताया कि पेस्ट कंट्रोल ऑफ इंडिया नाम की एजेंसी से चूहों की समस्या का निदान करवाया जा रहा है। उपाध्यक्ष कार्यालय रैट स्टक बॉक्स लगाए गए हैं। जिससे चूहे पकड़ में आ रहे हैं। धीरे धीरे चूहे पूरी तरह से समाप्त करवा दिए जाएंगे। इसके अलावा सफाई का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button