उत्तर प्रदेशराज्य

 छह सालों के दौरान इतने  अपराधी एनकाउंटर में किए ढेर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:बीते छह वर्षों के दौरान प्रदेश पुलिस 183 बदमाशों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। इसमें पांच लाख रुपये के चार इनामी दस्यु उदयभान, विकास दुबे, असद और गुलाम शामिल हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक माफिया और अपराधियों का सफाया जारी है।

बताते चलें कि अक्टूबर 2021 में एसटीएफ ने छह लाख के इनामी डकैत उदयभान यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को एसटीएफ ने ढेर किया था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम था। वहीं दो दिन पहले बिजनौर पुलिस ने ढाई लाख के इनामी आदित्य राणा को ढेर किया है। 

पिछले साल वाराणसी पुलिस ने दो लाख के इनामी मनीष सिंह को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। हालांकि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 13 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए और 1424 घायल हुए। बीते छह वर्षों में पुलिस ने ढाई लाख के पांच, दो लाख के दो, डेढ़ लाख के छह और एक लाख के 27 अपराधियों को मार गिराया है। सबसे ज्यादा 61 एनकाउंटर मेरठ जोन में हुए हैं। इसके बाद वाराणसी में 19, आगरा में 14 और लखनऊ जोन में 11 एनकाउंटर हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button