उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ नगर निगम का जानें आरक्षण सिस्टम

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:लखनऊ नगर निगम चुनाव के 110 वार्ड में अनारक्षित की 50 सीटें होंगी। बाकी 60 सीट पर अलग-अलग वर्ग के आरक्षण की व्यवस्था है। पिछली सूची की तुलना में 14 वार्ड में आरक्षण व्यवस्था बदल गई है। नए सर्वे में लखनऊ के करीब 10% वार्ड के आरक्षण में बदलाव आया है। हालांकि यह बदलाव वार्ड एक से 73 के बीच है। वार्ड नंबर 73 के बाद 110 नंबर तक किसी भी वार्ड में बदलाव नहीं किया गया है।

अब इसके बाद जल्द ही चुनाव की आचार संहिता की तारीख आ सकती है। सूची आने के साथ ही गुरुवार रात से ही पार्षद प्रत्याशी चुनाव में तैयारी में लग गए हैं। हालांकि इस दौरान आरक्षण बदलने से कई लोगों को निराशा भी हुई है।

जानें किस वर्ग को कितनी सीट मिली

  • अनारक्षित (सामान्य): 50
  • महिला सामान्य: 25
  • ओबीसी महिला: 7
  • अनुसूचित जाति महिला: 5
  • ओबीसी: 14
  • अनुसूचित जाति: 9

इस आधार पर ओबीसी में ओबीसी महिला जोड़ दिया जाए तो 21 सीट, अनुसूचित जाति उनकी महिला जोड़ दी जाए तो 14 सीट है। दोनों वर्ग का आरक्षण महिला कैटेगरी में भी डाला गया है।

Related Articles

Back to top button