उत्तर प्रदेशराज्य

 11 विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मिशन रोजगार के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अलग-अलग विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस तरह यूपी को 795 नए अफसर मिले हैं। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा कि पहले भर्तियों में भ्रष्टाचार इस कदर था कि जो योग्य नहीं था, वो आयोग का अध्यक्ष होता था। आज उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां परीक्षा के पहले ही मुन्नाभाई जैसे सॉल्वर उठा लिए जाते है।

आज उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदली है
सीएम योगी ने कहा कि आप सभी चयनित युवा कार्मिकों का अभिनंदन करता हूं। उत्तर प्रदेश मे कार्य करना एक गौरव की बात है, ये माना जाता है, जिसने यहां कार्य किया। वह देश में कही भी कार्य कर सकता है, ये कार्मिक की धारणा है। उत्तर प्रदेश में शासन की नीतियों के आधार पर कार्य करना बड़ी जिम्मेदारी होती है। शासन की छवि कार्मिकों के आचरण से ही मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने केंद्र और राज्य के योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत उतारने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया। इससे उत्तर प्रदेश के विकास की गति तेज हुई। आज उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदली है। उत्तर प्रदेश आज उदाहरण है। आपकी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि आपने इस सरकार के समय आवेदन किया। कोई सिफारिश नहीं करनी पड़ी। आज आपको नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति विभाग ने आपको कॉल करके बुलाया। अगर शासन की नियत मे खोट हो, भ्रष्टाचार का बोलबाला हो तो कुछ नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button