उत्तर प्रदेशराज्य
यूपी के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट
स्वतंत्रदेश , लखनऊ:यूपी में फिर मौमस में बड़ा बदलाव हुआ है। मार्च महीने में यह तीसरी बार है जब मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह बादलों से घिरी रही। सुबह 5:30 के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। अंधेरा छा गया। इसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। आज सुबह वाराणसी और अयोध्या में भी बारिश हुई है।

उधर, गुरुवार देर शाम नोएडा, मेरठ, बरेली और अलीगढ़ में बारिश हुई। फिलहाल पूरे मार्च के महीने में 29 मार्च तक 22.2 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश अब तक रिकॉर्ड की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में इस प्रकार का बदलाव देखने को मिल रहा है।