उत्तर प्रदेशराज्य

आजम और बाबू सिंह कुशवाहा पर इनकम टैक्स का शिकंजा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:आजम खान और बाबू सिंह कुशवाहा पर इनकम टैक्स में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इनकम टैक्स ने आजम के साथ-साथ उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम और पत्नी तंजीन को भी नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग को विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे में कई गड़बड़ियां मिली हैं, जिसके आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ नोटिस भेजने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पत्नी तंजीम फातिमा के खातों में गड़बड़ी का आरोप है। विभाग के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि तीनों की संपत्तियों का एसेसमेंट कर जल्दी उनसे टैक्स वसूला जाएगा।

आजम खान इससे पहले अपनी विधानसभा की सदस्यता भी गवा चुके हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले में जांच भी चल रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आजम खान और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जो जांच की गई थी उसका पूरा ब्योरा चुनाव आयोग में भेज दिया गया है। उसमें बताया गया है कि किस तरह से हलफनामे में गलत जानकारियां दी गई हैं कई प्रॉपर्टी की सही जानकारी चुनाव आयोग के हलफनामे में आजम और उनके पुत्र की तरफ से नहीं दी गई है।

करोड़ों की संपत्ति को लाखों में बताया
आजम की तरफ से कई संपत्तियों के बारे में उसका वास्तविक मूल्य छुपाया गया है। जांच में यह सामने आई है कि जो संपत्ति करोड़ों की थी उसको हलफनामे में लाखों में दर्शाया गया है। खासकर रामपुर, मड़ियाव, नादरबाग और नोएडा में करोड़ों की अचल संपत्तियों के बारे में इनकम टैक्स को जानकारी लगी है। अब इसका पूरा ब्यौरा चुनाव आयोग को भेज दिया गया है।
36 करोड़ की संपत्ति जब्त
आजम के साथ – साथ बाबू सिंह कुशवाहा पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग ने सरोजनीनगर तहसील स्थित एक जमीन को कुर्क किया है। बताया जा रहा है कि संपत्ति किसी और के नाम पर ली गई है लेकिन विभागीय अधिकारियों को शक है कि यह प्रापर्टी बाबू सिंह कुशवाही की है। उसके अलावा इसका रेट भी कम दिखाया गया है। इसका रेट 2 करोड़ रुपए दिखाया गया है। जबकि असल में इसकी कीमत 36 करोड़ रुपए है। मामले में आयकर विभाग ने बाबू सिंह कुशवाहा को एक नोटिस भेजा है। कुर्क संपत्ति का रकबा करीब 1.6670 हेक्टेयर है।

Related Articles

Back to top button