उत्तर प्रदेशराज्य

रोटी के लिए मालिक को मारी गोली

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सीतापुर में रोटी के पैसे मांगने पर एक दबंग ने होटल मालिक के पेट में गोली मार दी। फायरिंग होते ही होटल में खाना खा रहे लोग जान बचाकर भागे। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होटल में काम करने वाले एक शख्स ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां से होटल मालिक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर है। उधर, पुलिस ने इस घटना के 5 घंटे बाद आरोपी को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल किया है। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

                                   10 रोटी पैक कराने पहुंचा था दबंग

5 रुपए थी एक रोटी की कीमत
गुरुवार देर रात साढ़े 11 बजे होटल पर रोज की तरह ग्राहक खाना खा रहे थे। इसी दौरान होटल के करीब ही किराए पर रहने वाला सलमान खाना पैक करने आया। उसने होटल मालिक से 10 रोटियां मांगी। होटल स्टॉफ के मुताबिक, रोटियां देने के बाद जब मालिक ने पैसे मांगे तो वो आग बबूला हो गया। 10 रोटी की कीमत 50 रुपए थी। लेकिन टशन में सलमान पैसे देना नहीं चाहता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

तभी गुस्से में सलमान ने तमंचा निकालकर अल्ताफ पर गोली चला दी। होटल के अंदर गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग खाना छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। गोली लगते ही अल्ताफ जमीन पर नीचे गिर गया। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर अल्ताफ को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button