उत्तर प्रदेशराज्य

यात्रियों की सुविधा के लिए पांच रूटों पर चलाई जाएंगी बसें

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर सिटी बसों का संचालन दोपहर बाद से करने का निर्णय लिया गया है। इससे होली मिलने के लिए आने-जाने वालों को राहत हो जाएगी। बसों की जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी साझा किए गए हैं और उन्हें अलर्ट भी किया गया है ताकि शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

लखनऊ सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी ने बताया कि होली पर दोपहर बाद सिटी बसों की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए पांच रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। इसमें चौक, दुबग्गा, चारबाग, महानगर और गोमतीनगर इलाके में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।

Related Articles

Back to top button