उत्तर प्रदेशराज्य

5वीं बार बढ़े रसोई गैस के दाम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थ की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता के लिए यह खबर झटका देने वाली है। पेट्रोलियम कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करके जनता को वैसे महंगाई के बोझ तले दबा रही है, वहीं अब कंपनियों ने आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी बढ़ा दी हैं। कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में 25.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए हैं, जो आज से लागू हो गए। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के बाद आज जयपुर में रसोई गैस का एक सिलेंडर 813 की जगह 838.50 रुपए में मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल और किराना सामान के बीच अब रसोई गैस की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

LPG डिस्ट्रीब्यूटर फैडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि कंपनियों ने आज रसोई गैस और कमर्शियल उपयोग के सिलेंडर दोनों के ही कीमतों में बढ़ोतरी की है। घरेलू सिलेंडर 25.50 रुपए, जबकि कमर्शियल सिलेंडर पर 84 रुपए बढ़ाए हैं। इस बढ़ी हुई कीमत के बाद अब बाजार में कमर्शियल उपयोग का गैस सिलेंडर 1488.50 रुपए की जगह 1572.50 रुपए में मिलेगा।

6 माह में 5वीं बार बढ़ाए दाम

4 फरवरी : 25 रुपए (698 से बढ़कर 723 रुपए)
15 फरवरी : 50 रुपए (723 से बढ़कर 773 रुपए)
25 फरवरी : 25 रुपए (773 से बढ़कर 798 रुपए)
1 मार्च: 25 रुपए (798 रुपए से बढ़कर 823)
1 अप्रैल: 10 रुपए घटाए (823 रुपए से कम होकर 813 रुपए)
1 जुलाई : 25.50 रुपए बढ़ाए (813 से बढ़ाकर 838.50 रुपए)

Related Articles

Back to top button