उत्तर प्रदेशराज्य

दो लाख लोग झेलेंगे पानी की समस्या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:विभागीय लापरवाही की वजह से गर्मी में दो लाख से ज्यादा की आबादी को पानी की समस्या झेलनी होगी। शहर में नगर निगम सीमा के अंदर 2405 हैंडपंप खराब हो गए है। उनको सही करने की कोई पहल नहीं की जा रही है। अब गर्मी शुरू होने वाली है। लेकिन इनको सही करने के लिए कोई बजट या प्लान नहीं बनाया गया है। पार्षदों का कहना है कि उन लोगों ने इसको लेकर कई बार मेयर से लेकर संबंधित अधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई लेकिन उसको सही कराने के लिए कोई काम नहीं किया गया।

लखनऊ में दो हजार से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े है।

इसके बावजूद अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में 16082 हैंडपंप लगाए गए हैं, जिसमें करीब 15 फीसदी खराब है। एक हैंड पंप से करीब दो से ढ़ाई सौ लोगों को पानी मिलता है। खराब हुए हैंडपंप को रीबोर करने की जरूरत है। लेकिन इसको लेकर कुछ भी नहीं किया जा रहा है। शहर के कई इलाकों में शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, 21 हैंडपंप ऐसे हैं, जो अस्थाई रूप से खराब हैं। इन हैंडपंप की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी जलकल विभाग की है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एसके वर्मा का कहना है कि अस्थाई हैंडपंप की मरम्मत कराई जा रही है। , जल निगम के एक्सईएन बीसी श्रीवास्तव ने बताया कि है कि हैंडपंप संबंधित अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। इस संबंध में जलकल विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button