उत्तर प्रदेशराज्य

थाने में रेप पीड़िता का रेप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ललितपुर के एक थाने में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार, प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर 

ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी ही उसे थाने में लेकर पहुंची थी। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसओ समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी तिलकधारी सरोज गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button