उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी की डिजिटल पॉपुलेशन क्लॉक का लोकार्पण

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को डिजिटल जनसंख्या घड़ी का लोकार्पण डिप्टी सीएमब्रजेष पाठक ने किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाला प्रदेश है। यहां की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की ओर अग्रसर है।

जनसंख्या डिजिटल घड़ी के अनुमान से संसाधनों का विकास करने में सहयोग मिलेगा है। अभी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए है इन्हें धरातल पर उतरना है। देश का लगभग साठ प्रतिशत मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनता है। प्रदेश में जनसुविधाओं का तेजी से विकास हुआ हैं। प्रदेश की जनसंख्या घड़ी को लगाना महत्वपूर्ण है यह न केवल हमारी ताकत को दर्शाती है बल्कि जिम्मेदारी का भी अहसास कराती है।

इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के महानिदेशक सांख्यकी कल सिंह, उपमहानिदेशक अंजली रावत, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोक कुमार रॉय और जनसंख्या अनुसंधान केंद्र के निदेशक और अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. एमके अग्रवाल ने किया।

महानिदेशक सांख्यकी कल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की यह नई पहल है। इस घड़ी में भारत के साथ उत्तर प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या देखा जा सकता है। इसका दीर्घकालिक परिणाम होगा। सेंसस वर्क स्टेशन स्थापना से जनसंख्या अनुसंधान केंद्र मजबूत होगा। स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय एवं नीति आयोग को यह केंद्र डाटा उपलब्ध कराते हैं। पीआरसी लखनऊ को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्यशाला से भविष्य में लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button