उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी बजट में यूथ के लिए क्या?

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस बजट में युवाओं के लिए खास ऐलान किए। इसमें सबसे बड़ा ऐलान छात्रों को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए किया गया। इस बार 3600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पिछले साल यह 1500 करोड़ ही था।

फ्री स्मार्टफोन-टैबलेट के लिए ढाई गुना बढ़ा बजट
योगी सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के पात्र छात्र-छात्राओं को फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए 2023-2024 के वित्तीय बजट में 3600 करोड़ रुपए का ऐलान किया है। पिछले साल इसके लिए 1500 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई थी। इस योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट में सफल हुए छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जाता है।

युवा वकीलों को 3 साल फ्री में किताब और पत्रिका
सरकार ने बजट के जरिए युवा वकीलों का विशेष ख्याल रखा है। उनकी प्रैक्टिस के शुरुआती तीन साल किताब-पत्रिका की खरीद हेतु 10 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। 2022-23 के बजट में भी 10 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित था।

वस्त्र उद्योग में 40 तो पर्यटन में 20 हजार रोजगार
सरकार ने इस बजट में वस्त्र उद्योग में 40 हजार नए रोजगार सृजन की बात कही है। साथ ही पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करके 20 हजार नए रोजगार की बात कही है। ये पर्टयन क्षेत्र अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा हैं। इसके विकास के लिए अलग से फंड जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button