उत्तर प्रदेशराज्य

11 बजे से योगी सरकार 2.0 का दूसरा बजट

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:योगी सरकार 2.0 अपना दूसरा बजट थोड़ी देर में पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने घर से विधानसभा निकलने से पहले मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। कहा, “ये बजट महिलाओं, मध्यम वर्ग के लिए होगा। सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। बजट का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर भी होगा। ताकि अगले 5 साल में प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सके। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट से पहले योगी कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।इससे पहले, बुधवार सुबह सीएम योगी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “नए उत्तर प्रदेश का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।”

भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने संकल्प पत्र में साल में दो मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। एक सिलेंडर होली पर और एक दिवाली पर। ये सिलेंडर उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को देने का वादा किया था। प्रदेश में वर्तमान में करीब 1 करोड़, 74 लाख 83 हजार उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक हैं।

विभागीय अधिकारियों की मानें, तो 2 मुफ्त गैस सिलेंडर देने पर करीब 3,600 करोड़ रुपए के बजट की जरूरत होगी। अगर इसके लिए बजट में व्यवस्था होती है, तो इस बार होली में पौने दो करोड़ परिवारों को एक-एक मुफ्त सिलेंडर मिल जाएगा।संकल्प पत्र में भाजपा ने 5 साल में दो करोड़ युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट देने का ऐलान किया था। बजट में प्रदेश के करीब 40 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की व्यवस्था हो सकती है। सरकार स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए मानदेय दिए जाने की व्यवस्था शुरू करने का ऐलान बजट में कर सकती है।

Related Articles

Back to top button