उत्तर प्रदेशराज्य

दहेज, शराब, बाल विवाह और यौन उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:घरेलू महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं राजातालाब बाजार से तहसील तक जन आक्रोश रैली निकाली। सड़क पर उतरी महिलाओं ने अपने हकों को लेकर राजातालाब तहसील का घेराव किया।

      सेवापुरी ब्लॉक के करीब 70 गांव से सैकड़ों महिलाएं इकठ्ठा हुई थीं।

लोक चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह ने बताया ढोल-नगाड़ों के साथ राजातालाब बाजार से तहसील तक जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में महिलाओं ने छेड़खानी, बलात्कार, महिला हिंसा, बाल विवाह और शराब के खिलाफ तख्ती – बैनर भी हाथों में लिया था। महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नहीं रहना है, हिंसा नही सहना है, भेदभाव मिटाएंगे नया समाज बनाएंगे जैसे नारे लगाते हुए तहसील का घेराव किया । महिला जागृति राही ने बताया कि शराब की वजह से महिला हिंसा चरम पर है। इसको तुरंत बंद किया जाए।

डाक बंगला मैदान में महिला हिंसा के खिलाफ महा सम्मेलन भी हुआ। लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि महिलाओं ने महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। गांव की महिलाओं ने नाटक, गीत, सभा के माध्यम से अपने अधिकार की मांग किया। आए दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ हिंसा, छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इन बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button