उत्तर प्रदेशराज्य
बजट में क्या सस्ता-क्या महंगा
स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। सालाना सात लाख की आय वालों को अब आयकर नहीं देना होगा । बजट में मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। बजट में मोबाइल फोन्स के कुछ पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी को घटाने का एलान किया है।वहीं, सोना-चांदी से बने गहनों पर भी बड़ी घोषणा की। बजट में कुछ चीजें सस्ती हुईं तो कुछ महंगी।

ये चीजें हुईं सस्ती
- मोबाइल फोन, कैमरे सस्ते होंगे।
- एलईडी टेलीविजन सस्ते होंगे।
- इलेक्ट्रॉनिक वाहन सस्ते होंगे।
- बायो गैस से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी।
- खिलौने, साइकिल सस्ती होंगे।
- सीमा शुल्क 13 फीसदी किया गया।
- बैटरी पर आयात शुल्क घटाया जाएगा.
- सोना-चांदी से बने गहने सस्ते होंगे।
ये हुईं महंगी
- रसोई गैस की चिमनी महंगी होगी।
- सिगरेट महंगी होगी।