उत्तर प्रदेशराज्य

डकैत को गोली मारने वाली STF टीम को मिला इनाम

स्वतंत्रदेश,लखनंऊ:स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुलिस पदक से उत्तर प्रदेश पुलिस के 79 कर्मी सम्मानित किए गए। इसके अलावा 741 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अलग-अलग श्रेणी में DGP का सम्मान व प्रशंसा चिह्न प्रदान किया जाएगा। DGP डीएस चौहान ने गणतंत्र दिवस पर पांच लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को मार गिराने वाली STF टीम को सम्मानित किया है। इन सभी को मुख्यमंत्री के और तीन-तीन लाख रुपए नगद दिए।

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश को सम्मानित करते डीजीपी।

DGP डीएस चौहान ने सीएम के हस्ताक्षर वाला प्रशस्ति पत्र, पिस्टल और 3-3 लाख गौरी यादव को मारने वाली टीम को दिए। उन्होंने टीम के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, निरीक्षक जय प्रकाश राय, उप निरीक्षक अमित तिवारी, मुख्य आरक्षी राजकुमार शुक्ला, आरक्षी शिवानंद शुक्ला, कमांडो विनोद कुमार सिंह और अस्तभान यादव की सराहना की।

अलाया हादसे में महिला उप निरीक्षक और NDRF के जवान को प्रशंसा चिह्न
अलाया अपार्टमेंट हादसे के बाद सराहनीय कार्य करने वाली महिला उप निरीक्षक निशा सिंह और NDRF के जवान रविंद्र को DGP का प्रशंसा चिह्न दिया। डीजीपी ने सोशल मीडिया सेल के एएसपी राहुल श्रीवास्तव व उनकी टीम को प्रशंसा चिह्न और पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम के कर्मियों की प्रशंसा कर पूरी टीम को डीजी का प्रशंसा चिह्न देने की घोषणा की।डीजीपी मुख्यालय में तैनात निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, मुख्य आरक्षी चालक निगवेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान, निरीक्षक गोपनीय कृष्ण कुमार सिंह को प्लेटिनम प्रशंसा, पीएसी के मुख्य आरक्षी श्रीकांत यादव को गोल्ड प्रशंसा, उप निरीक्षक श्री प्रकाश तिवारी को सिल्वर प्रशंसा चिह्न और सतर्कता अधिष्ठान के एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी को पुलिस पदक दिया गया।

5 लोगों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक पांच अधिकारियों को प्रदान किया जाएगा। इनमें एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव, एडीजी (डीजीपी के जीएसओ) ए.रविन्द्र, एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा, एडीजी तकनीकी सेवाएं मोहित अग्रवाल व पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात मुख्य आरक्षी विनय कुमार के नाम शामिल हैं।

74 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक

74 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें आइजी अजय कुमार मिश्रा, आइजी प्रीतिंदर सिंह, डीआइजी लव कुमार, एएसपी राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उदय राज सिंह, इंद्र प्रकाश सिंह, लायक सिंह, कृष्ण मोहन सक्सेना, बहादुर सिंह, एआरओ जय प्रकाश सिंह, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, निरीक्षक कुशल पाल सिंह, पवन सिंह, राम सागर यादव, कंपनी कमांडर चंदन सिंह, प्रेम शंकर सिंह, निरीक्षक सुभाष चन्द्र, विजय बहादुर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, निरीक्षक रेडियो शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी, हरि राज, निरीक्षक राज कुमार, फिरोज अहमद, जय नंदन पोद्दार, मुख्य आरक्षी चंद्र भूषण शुक्ला, कश्मीर सिंह, कमलेश सिंह, निरीक्षक लिपिक संवर्ग कृष्ण मुरारी अग्रवाल, राम श्रृंगार मिश्रा, सुनील गुलाटी, राजीव कुमार, गिरजेश प्रकाश, सुभाष चंद्र पांडेय, हरीश सिंह भंडारी, राकेश कुमार, जुबैर अहमद, सुभाष चंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र व चंद्र शेखर वर्मा के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button