उत्तर प्रदेशलखनऊ

कानून व्यवस्था वो है जिसमें कानून का भय हो..

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। इस बार वरुण ने यूपी पुलिस को लेकर सवाल उठाया है। दरअसल, कानपुर देहात पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस वाला गोद में बच्चा लिए एक शख्स पर लाठियां बरसा रहा है।

 कानून व्यवस्था वो है जिसमें कानून का भय हो, पुलिस का नहीं…

इसी वीडियो को ट्वीट करते हुए वरुण ने लिखा है ‘सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके।यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े,यह बहुत कष्टदायक है।भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं।’

Related Articles

Back to top button