उत्तर प्रदेशराज्य

हटवाई गई विवादित होर्डिंग्स

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रामनगरी अयोध्या की सड़कों पर लगाई गई विवादित होर्डिंग्स को प्रशासन ने रविवार को हटवा दिया है। अयोध्या में कुछ स्थानों पर शनिवार शाम को विवादित होर्टिंग्स लगाई गई थी। इस होर्डिंग्स में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या आगमन को लेकर कटाक्ष किया गया था। इसमें स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे के साथ महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे की फोटो लगी थी।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे पांच जून को अयोध्या आने की घोषणा कर चुके हैं।

इससे पहले बीते दिन मनसे की तरफ से होर्डिंग्स लगाई गई थी। दोनों ही पार्टियों के विवादित होर्डिंग्स को जिला प्रशासन ने चंद घंटों के अंदर ही हटवा दिया है। बताते चलें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या आने की घोषणा कर चुके हैं।

इस बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे उनकी यात्रा से पहले अयोध्या आने की तैयारी में जुटे हैं। बताया गया कि उनकी टीम दो-तीन दिन पहले अयोध्या आकर सीएम उद्धव के अयोध्या आगमन का खाका तैयार कर चुकी है। माना जा रहा है कि 20 मई के बाद उद्धव ठाकरे अयोध्या आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button