उत्तर प्रदेशराज्य

छात्रा की गला दबाकर हत्या, हाथ-पैर बांधकर घसीटा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:लखनऊ के एसआर कॉलेज के हॉस्टल में रहनी वाली 13 वर्षीय छात्रा प्रिया राठौर पर बर्बरता की गई थी। उसका गला दबाया गया। घसीटा भी गया। इसके सुबूत प्रिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैं। प्रिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौजूद है। शहर के एक बड़े एक्सपर्ट ने पोस्टमार्टम में सामने आए तथ्यों का विस्तार से विश्लेषण कर बताया, रिपोर्ट से स्पष्ट है कि प्रिया की मौत कोई हादसा या आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।

जालौन निवासी जसराम राठौर की बेटी बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज से आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। वह स्कूल के हॉस्टल में रहती थी। 20 जनवरी की रात प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। स्कूल प्रशासन मामला दबाने के लिए बयान बदल रहा था। आखिर में सोमवार रात को जसराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। प्रिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे हुए। एक्सपर्ट के मुताबिक प्रिया की गले (सर्वाइकल) की सी-7, सी-4 और सी-5 हड्डियां टूटी हैं। गले में ऐसी चोट भी पाई गई जो गिरने से नहीं, बल्कि गला दबाने या मारने से ही आ सकती है। प्रिया के शरीर के पिछले हिस्से (हिप्स) में रगड़ के निशान थे। जो घसीटे जाने की ओर इशारा करते हैं। मतलब उसका गला दबाया गया और उसे घसीटा भी गया। बर्बरता की वजह से उसके पैर की हड्डी व पसलियां टूटीं। एक्सपर्ट का कहना है कि एक तरह से लिंचिंग कर उसको मारा गया।

शरीर के अंदर ढाई लीटर खून जमा था

प्रिया की मौत शॉक एंड हेमरेज की वजह से हुई। एक्सपर्ट के मुताबिक मृतका के गर्भाशय व उसके आसपास के हिस्से में ढाई लीटर खून जम गया था। उसके प्राइवेट पार्ट पर किसी तरह की कोई चोट नहीं पाई गई।

चोटें बताती हैं कि प्रिया ने बचाव के लिए किया था संघर्ष

हाथों के पंजों पर चोट के निशान…पैर का पंजा भी टूटा, कहीं उसके हाथ-पैर तो नहीं बांधे गए। कुछ चोटें ऐसी हैं, जिससे पता चला कि प्रिया ने बचने के लिए संघर्ष किया था। प्रिया के पैर के पंजे की हड्डी टूटी थी। हाथों के पंजों पर भी चोट के निशान हैं। एक्सपर्ट के अनुसार हो सकता है कि प्रिया के हाथ पैर बांधे गए हों। हालांकि, अब पुलिस हत्या के बिंदु पर तफ्तीश कर रही है। विवेचना पूरी होने के बाद एक-एक तथ्य स्पष्ट हो जाएगा।

दीवार से महज 3 फीट 11 इंच की दूरी पर मिली लाश…कूदती या धक्का दिया जाता तो जमीन पर खून जरूर बहा होता। फॉरेंसिक टीम ने भी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। सूत्रों ने बताया कि बिल्डिंग पांच माले की है। बिल्डिंग की दीवार से प्रिया 3 फीट 11 इंच की दूरी पर पड़ी मिली थी। ऊंचाई से कूदने पर दीवार के इतना नजदीक गिरना संभव नहीं है। अगर वह कूदी होती या उसे छत से धक्का दिया गया होता, तो वहां शरीर से बहा खून भी जरूर मिला होता। आशंका है कि उसको मारकर वहां पर फेंका गया।

Related Articles

Back to top button