उत्तर प्रदेशराज्य

मधुरिमा रेस्टोरेंट मालिक से ठगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:गोमतीनगर के मधुरिमा रेस्टोरेंट के मालिक मनीष कुमार गुप्ता ने 3 लोगों के खिलाफ ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज कराई है। विभूतिखंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिटायर RTO और उनका बेटा आरोपी
विभूतिखंड इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक विशेष खंड में मधुरिमा रेस्टोरेंट संचालक मनीष कुमार गुप्ता परिवार सहित रहते हैं। विभूतिखंड के पिकप भवन के पास मधुरिमा के नाम से रेस्टोरेंट व मिठाई की शॉप चलाते हैं। मनीष का आरोप है कि विनम्रखंड गोमतीनगर निवासी राम प्रकाश मिश्रा, राम मनोहर मिश्रा की एक संपत्ति विनय खंड में है।
जिसमें उनकी दुकान 3 साल से चल रही है। जिसकी रजिस्ट्री 27 दिसंबर 2022 को हुई है। जिसे निबंधन कार्यालय में राम प्रकाश मिश्रा, राम मनोहर मिश्रा और रामप्रकाश की पत्नी प्रियंका मिश्रा द्वारा मेरे पक्ष में रजिस्ट्री की गई। तय रकम लेकर रजिस्ट्री करने के बाद भी वह ढाई करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। रुपए न देने पर व्यापार न करने देने और जान से मारने की धमकी दे रहे। इसमें आरोपी राम प्रकाश के पिता रिटायर आरटीओ धर्मदेव भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक राम प्रकाश उर्फ रिंकू देहरादून में हत्या और डकैती में जेल भी जा चुका है।

Related Articles

Back to top button