उत्तर प्रदेशराज्य

यहाँ बनेगा ऑर्गन ट्रांसप्लांट का हब

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान यानी लोहिया संस्थान अब ऑर्गन ट्रांसप्लांट का हब बनने जा रहा है। यहां जल्द ही सेंटर फॉर ट्रांसप्लांट बनाने की तैयारी है।

बड़ी बात ये है कि यहां बोन मैरो ट्रांसप्लांट को लेकर भी तैयारी पूरी हो चुकी है। इससे पहले लोहिया संस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट यानी गुर्दा प्रत्यारोपण पहले से चल रहा है। कुल मिलाकर SGPGI और KGMU की तर्ज पर यहां भी ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधाएं मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

नई सुविधा शुरू की जाएगी
गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों का ट्रांसप्लांट होगा। वहीं जिन मरीजों को खून से जुड़ी गंभीर बीमारी होगी, उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा। गुर्दा प्रत्यारोपण संस्थान में पहले से चल रहा है। इसमें भी नई सुविधा शुरू की जाएगी।संस्थान में सेंटर फॉर ट्रांसप्लांट बनेगा। इसमें करीब 35 बेड होंगे यानी एक साथ 35 लोगों का ऑर्गन ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के छठे और सातवें फ्लोर पर सेंटर बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन को मंजूरी मिल चुकी है। इन दोनों फ्लोर पर संचालित पैथोलॉजी समेत दूसरे विभागों को एकेडमिक ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button