उत्तर प्रदेशराज्य

लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब…..

स्वतंत्रदेश ,लखनऊलोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 जनवरी को होगा। पहले 5 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होना था। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की संशोधित तिथियां निर्धारित की हैं जिसके अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण अब 12 जनवरी 2024 तक किया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 जनवरी, 2024 को किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदाता सूची में पहले दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2023 थी और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 05 जनवरी 2024 निर्धारित थी जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

Related Articles

Back to top button