उत्तर प्रदेशलखनऊ

संसाधनों से लैस हुआ पुलिस विभाग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में पुलिस की अपराधियों पर पकड़ बनाने के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से लेस किया जा रहा है। प्रदेश में 155 नए थाने और 50 पुलिस चौकियों को बनाया गया है। वहीं 1.5 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती कर तैनाती दे दी गई। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की हुई।  पुलिस मुठभेड़ में 139 अपराधी मार गिराए गए। जबकि 3196 अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए। हालांकि इस दौरान 13 पुलिस कर्मियों को जान चली गई और 1122 पुलिस कर्मी घायल हुए।

                                  आधुनिक संसाधनों से लैस हुआ पुलिस विभाग

प्रदेश में 18 विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं, लखनऊ में फारेंसिक इंस्‍टीट्यूट का निर्माण
यूपी पुलिस को मॉडर्न पुलिस बनाने के लिए उनको अत्‍याधुनिक हथियारों व टेक्नालॉजी से लैस किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 18 जिलों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं स्‍थापित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ फॅारेंसिक साइंसेज का निर्माण लखनऊ में शुरू हो चुका है। वहीं 16 जोन में साईबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए साइबर सेल की स्थापना की गई।

पुलिस विभाग में हुई 1.5 लाख भर्ती, नए बने 155 पुलिस थाने व 50 चौकी
यूपी पुलिस की अपराधियों पर पकड़ बनाने के लिए प्रदेश में 155 नए थाने और 50 पुलिस चौकियां बनाई गई। वहीं 1.5 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई। महिलाओं के लिए प्रदेश के सभी 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। केंद्र की तर्ज पर यूपीसीआईएसएफ का गठन किया गया। भूमफियाओं पर लगाम कसने के लिए एंटी भूमाफिया टास्‍क फोर्स का गठन किया गया।

इन माफिया की हुई संपत्ति जब्त

  • माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह की 194 करोड़ रुपये
  • माफिया अतीक अहमद गिरोह की 355 करोड़ रुपये
  • गैंगेस्टर सुंदर भाटी गिरोह की 63 करोड़ रुपये
  • अपराधी कुंटू सिंह की 17 करोड़

Related Articles

Back to top button