उत्तर प्रदेशराज्य

SGPGI में OPD मरीजों को बड़ी राहत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:SGPGI यानी संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान की OPD में आने वाले मरीजों को बड़ी सौगात मिली हैं। संस्थान की 24 लैब में जांच के लिए खून और यूरिन के सैंपल अब रात 8 बजे तक दे सकेंगे। अभी तक दोपहर करीब 2:30 बजे तक ही सैंपल देने की समय निर्धारित था।

अब इस बदलाव से दूर दराज से आने वाले बड़ी संख्या में मरीजों को राहत मिलेगी। इसकी रिपोर्ट भी दो घंटे में मिल जाती हैं। इससे डॉक्टर मरीजों की रिपोर्ट देखकर उसी दिन दवाएं और अन्य इलाज मुहैया करा सकेंगे। संस्थान प्रशासन ने ओपीडी मरीजों की सहूलियत को लेकर यह कदम उठाया है।संस्थान की नवीन OPD में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज आते हैं। इनमें करीब 700 नए और करीब 1300 पुराने मरीज होते हैं। OPD के सैंपल कलेक्शन सेंटर में रोजाना सात से आठ सौ नमूने लिए जाते हैं। रात आठ बजे तक समय बढ़ाने से यह संख्या और भी बढ़ जाएगी।

Related Articles

Back to top button