उत्तर प्रदेशलखनऊ

आज थम जाएगा उप चुनाव के लिए प्रचार का शोर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के प्रचार का शोर शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा। उप चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन से पहले शुक्रवार को भाजपा, सपा और रालोद ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी और रामपुर में चुनावी सभा कर सपा पर हमला बोला। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी में सघन प्रचार किया।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है। तीनों क्षेत्रों में शनिवार शाम 6 बजे तक रोड शो, रैलियां, सभा, नुक्कड़ सभा से प्रचार हो सकेगा। शुक्रवार को मैनपुरी में एक छोर पर मुख्यमंत्री योगी ने मोर्चा संभालते हुए सपा पर हमला बोला। वहीं दूसरे छोर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी डटे रहे। दोनों ने परिवारवाद के खिलाफ पिछड़े वर्ग के रघुराज शाक्य के लिए वोट मांगे। 

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी खतौली में पार्टी प्रत्याशी मदन भैया के लिए घर घर प्रचार किया। भाजपा सरकार के मंत्रियों और पदाधिकारियों ने खतौली में पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में प्रचार किया। सीएम योगी ने रामपुर में सभा कर आकाश सक्सेना को जिताने की अपील की। वहीं सपा के पूर्व विधायक आजम खान पर भी हमला बोला। उधर, आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी सपा प्रत्याशी असीम रजा के समर्थन में प्रचार किया।

Related Articles

Back to top button