उत्तर प्रदेशराज्य

मुरादाबाद में CM योगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:CM योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंचे हैं। यहां 424 करोड़ की 30 विकास परियोजनाओं का CM ने लोकार्पण और शिलान्यास किया। CM योगी ने कहा, “आज प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। हम यूपी में किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर भाजपा सरकार काम कर रही है। आज महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। यूपी में बहू-बेटियां अब सुरक्षित हैं। उधर, विरोधियों को अपराध का राज पसंद है।”

मुरादाबाद में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।

यूपी देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश

सीएम ने कहा, आज यूपी देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बन चुका है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे प्रदेश में नजीर बन चुकी है। अब यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। निवेश को आमंत्रित करना है। इसके लिए जैसे केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर डबल इंजन की सरकार, विकास कर रही है। वैसे ही स्थानीय निकायों में भी भाजपा होगी तो ट्रिपल इंजन की सरकार विकास को तेज रफ्तार से आगे ले जाएगा। सीएम ने कहा, इसमें प्रबुद्धजनों का बहुत बड़ा रोल है। इसलिए स्थानीय निकायों में भी भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं।

दो घंटे देरी से पहुंचे CM
CM योगी शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे मुरादाबाद पहुंचे। वह अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंचे। CM ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 10 लाभार्थियों को उन्होंने अपने हाथों प्रमाण पत्र भी सौंपा।

Related Articles

Back to top button