मीशो कर्मचारी को जिंदा जलाया
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। युवक अपने कमरे में सो रहा था, तभी उसके ऊपर कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। फिर मौके से फरार हो गए। पड़ोस में रहने वाली महिला ने युवक के चिल्लाने की आवाज सुनी। जिसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हो पाई।फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना लखनऊ के पीजीआई इलाके की है। रात 1 बजे के करीब आग लगाई गई है। बता दें, 26 अगस्त को युवक की बाइक को जलाया गया था।
पीड़ित युवक आकाश अवस्थी (25) रायबरेली का रहने वाला है। वो 7 महीने से लखनऊ में किराए के मकान में रह रहा है। वो ऑनलाइन शॉपिंग एप मीशो में काम करता है। उसका काम उसके एरिया में डिलीवर होने वाले सामानों की देख-रेख करना था।वो मकान के 1 फ्लोर पर रहता था। ग्राउंड फ्लोर पर उसने स्टोर रूम बना रखा था। आरोपियों ने उसके स्टोर रूम में भी आग लगा दी थी। वो अपने घर में अकेले रहता था।

महिला बिंदिया ने बताया, वो रविवार देर रात में कमरे में बैठी हुई थी। तभी उसको किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने बाहर निकल कर देखा तो पड़ोस में रहने वाला आकाश जल रहा था। वो अपने कमरे से निकल कर छत की तरफ भाग रहा था। वो चिल्ला रहा था, “ये लोग मुझे मार देंगे।”महिला ने बताया, जब उसने अंदर जाने की कोशिश की तो उसके घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उस पर ताला लगा हुआ था। किसी तरह ताला तोड़कर हम लोग अंदर पहुंचे।पीड़ित युवक आकाश अवस्थी (25) रायबरेली का रहने वाला है। वो 7 महीने से लखनऊ में किराए के मकान में रह रहा है। वो ऑनलाइन शॉपिंग एप मीशो में काम करता है। उसका काम उसके एरिया में डिलीवर होने वाले सामानों की देख-रेख करना था।वो मकान के 1 फ्लोर पर रहता था। ग्राउंड फ्लोर पर उसने स्टोर रूम बना रखा था। आरोपियों ने उसके स्टोर रूम में भी आग लगा दी थी। वो अपने घर में अकेले रहता था।
मामले में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया, “युवक का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की मां मौके पर पहुंच गई है। पीड़ित की मां ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मीशो कंपनी के अधिकारियों ने सामान जलने की तहरीर दी है।
पहले मिले सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। हम लोग घटना स्थल से जला हुआ सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले आए हैं। मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है। युवक की मां भी किसी पर आरोप नहीं लगा रही है। हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं।