उत्तर प्रदेशराज्य

कौशल किशोर पर किडनैपिंग का आरोप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर की बहू और बेटे के विवाद का मामला फिर तूल पकड़ रहा है। बहू अंकिता के पिता आशीष सिंह ने आरोप लगाया है कि 16 जून को कोर्ट गयी बेटी को सांसद ने अगवा करवा लिया है। वहीं सांसद का कहना है कि अंकिता उनके बेटे आयुष के साथ ही रह रही है। आशीष सिंह उनकी छवि धूमिल करने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं।

                            मोहनलाल गंज से सांसद हैं कौशल किशोर।

जानकारी के अनुसार, सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर गोली चलने की घटना के बाद घरेलू विवाद गहराया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि किसी को फसाने के लिए आयुष ने अपने साले से जानबूझकर खुद पर गोली चलवाई थी। इस घटना के बाद सांसद के परिवार में विवाद बढ़ने लगा। आयुष की पत्नी अंकिता ने सांसद और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अंकिता और सांसद के बीच बढ़ते विवाद के दौरान ही आयुष से भी ठन गयी और वह परिवार से अलग रहने लगा।

Related Articles

Back to top button