उत्तर प्रदेशराज्य

 OSD की सड़क हादसे में मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सीएम योगी आदित्यनाथ के OSD मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार की देर रात 1 बजे बस्ती के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खजौला में हुआ। हादसे में उनकी पत्नी भी रूप से घायल हो गईं। उनका गोरखनाथ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मोतीलाल सिंह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर कैम्प कार्यालय के मुख्यमंत्री के सभी कामकाज संभालते थे।

हादसे में उनकी पत्नी भी रूप से घायल हो गईं। 

बस्ती में हुआ हादसा
मोतीलाल सिंह मूल रूप से ग्राम बुढ़नपुर, कोयलास आजमगढ़ के रहने वाले थे। वे यहां सिविल लाइन स्थित में रहते थे। गुरुवार को मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी वीना सिंह के साथ नगर पंचायत मुंडेरा बाजार (चौरीचौरा) की चेयरमैन सुनीता गुप्ता की स्कार्पियो गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे।

गाड़ी में उनकी पत्नी भी थी। इस दौरान बस्ती के मुंडेरवा थाना के खजौला चौकी के पास कोई जानवर उनकी गाड़ी के सामने आ गया। जानवर को बचाने में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

फरियादियों की शिकायत सुन करते थे निस्तारण
हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसमें सवार मोतीलाल सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गोरखनाथ अस्पताल लाया गया। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे मोतीलाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

वे SDM भी रह चुके है। रिटायर होने के बाद से वह सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर स्थित कैम्प कार्यालय के ओएसडी थे। जनता दर्शन में फरियादियों की समस्या का सुनकर निस्तारण आदि की जिम्मेदारी उनके पास थी। उनकी पत्नी विना सिंह का BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनका पैर फ्रैक्चर है।

Related Articles

Back to top button