उत्तर प्रदेशराज्य

 श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर ब्रज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही 10 लाख से अधिक लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए हैं। इस स्थिति में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुख्य द्वार पर दिन भर भीड़ उमड़ती रही। भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

लाखों लोगों ने मथुरा में डाला डेरा

 मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। उनका जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय और अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम 

  • राधारमण मंदिर में प्रात: 9 बजे से बजे तक दूध, दही, घी, शहद, शक्कर आदि 54 प्रकार की वनौषधियों से ठाकुर राधा रमणलाल के श्रीविग्रह के अभिषेक दर्शन होंगे। 
  • राधादामोदर मंदिर में प्रात: 9 बजे श्री गिरिराज चरणशिला का महादुग्धाभिषेक होगा। 
  • शाह बिहारी मंदिर में 9.30 बजे से दूध, दही, घी, शहद, शक्कर आदि से ठाकुर राधा रमणलाल जू के श्रीविग्रह का अभिषेक होगा। 
  • यशोदानंदन धाम में सायं 6 बजे से श्रीकृष्ण जन्मकाल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नंदोत्सव के पर्व पर प्रात: 10 बजे मटकी फोड़ लीला तथा देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button