उत्तर प्रदेशराज्य

किसानों के लिए खुशखबरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रदेश भर के किसानों के लिए खुशखबरी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बेवजह परेशान करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदूषण के बहाने कटाई और मड़ाई में इस्तेमाल होने वाले कृषि सयंत्रों पर प्रतिबंध नही लगाया जाएगा। ऐसा करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ शासन सख्त कार्रवाई करेगा।

प्रदूषण के बहाने कृषि कार्य में अड़चन डालने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस संबंध में प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, चारों पुलिस आयुक्तों, सभी जिलाधिकारियों और सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को शासन की ओर से यह निर्देश भेजे दिए गए हैं।

इसमें कहा गया है कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी जनपद में कटाई और मड़ाई के दौरान पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा कृषकों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न किया जाए। किसी भी जनपद में ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई कर शासन को अवगत कराया जाए।

Related Articles

Back to top button