उत्तर प्रदेशलखनऊ

JE शैलेंद्र सुसाइड केस में घर के लॉक टूटे

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:लखनऊ में 27 जुलाई को JE शैलेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी गीता और बेटी प्राची के साथ सुसाइड कर लिया था। मंगलवार शाम को शैलेंद्र का बेटा प्रशांत थाने बयान दर्ज कराने पहुंचा था। उन्होंने खुलासा किया,”हमारे बंद घर में कोई ताला तोड़कर अंदर घुसा था। उद्देश्य चोरी था या साक्ष्य से छेड़छाड़, अभी कहा नहीं जा सकता है।”

घर के मेनगेट पर ताला पड़ा रहा और चोरों ने अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की।

सुसाइड के वक्त प्रशांत बेंगलुरु में थे। इस दौरान घर बंद था। ACP अलीगंज विजय राज सिंह के साथ एक घंटा बातचीत करने के बाद प्रशांत वापस घर लौट गया था।बेंगलुरु से लखनऊ आने के बाद प्रशांत घर में ताला लगाकर अपने गांव इटौंजा में था। प्रशांत के मुताबिक मंगलवार को घर के गेट की चिटकनी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान और फाइल बिखरी पड़ी थीं। वहां से गायब क्या हुआ है? ये प्रशांत नहीं बता सका है। पुलिस मान रही है कि हो सकता है घटना से जुड़े किसी डॉक्यूमेंट को गायब करने के लिए कोई घर में घुसा हो। पुलिस ने JE शैलेंद्र के घर में चोरी की एफआईआर दर्ज की है।

ACP अलीगंज विजय राज सिंह ने बताया,”सुसाइड से पहले सुबह प्रशांत के पास गीता का फोन आया था। उन्होंने पूछा था कि क्या तुमने नाश्ता कर लिया। प्रशांत के हामी भरने के बाद उसकी पापा शैलेंद्र से बात करवाई गई। शैलेंद्र ने कहा था कि बेटा अपना ख्याल रखना। क्रिकेट प्रैक्टिस मन लगाकर करना। कभी परेशान मत होना।

पूछताछ में बैंक अकाउंट के सवाल पर प्रशांत अटक गया। मां और पिता के बैंक खाते किस-किस बैंक में है। ये वो नहीं बता सका। वो सिर्फ अपना और बहन के बैंक खातों की जानकारी दे सका। अब पुलिस ने प्रशांत से घर में रखे डॉक्यूमेंट देखकर बख्शी की तालाब वाली जमीन के पेपर और बैंक संबंधित कागज सौंपने के लिए कहा है।
शैलेंद्र का एक और लेटर मिला, जिसमें चचेरे भाई को धोखेबाज बताया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घर से एक और कागज मिला है। इसमें जेई ने अपने एक चचेरे भाई को किसी अनहोनी पर जिम्मेदार मानने की बात लिखी है। उसमें लिखा है कि उसने उसके साथ बड़ा धोखा किया है। अगर उसे कुछ होता है तो वो (चचेरा भाई) ही जिम्मेदार होगा।
जेई के भाई सत्येंद्र सुसाइड लेटर की राइटिंग पर सवाल उठा चुके हैं। अब लेटर की फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button