उत्तर प्रदेशराज्य

मंत्रियों की नाराजगी के बीच योगी आज दिल्ली में

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में ‘ट्रांसफर’ विवाद के बीच आज योगी सरकार दिल्ली में है। CM योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दिल्ली पहुंच चुके हैं। CM योगी और ब्रजेश पाठक शुक्रवार की शाम दिल्ली पहुंचे हैं। जबकि केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की देर शाम से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

ये तस्वीर लखनऊ में भाजपा कार्यालय की है। इसमें CM योगी के बाएं संगठन महामंत्री सुनील बंसल, ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बैठे हैं।

खबर है कि आज इन लोगों की मुलाकात आलाकमान से हो सकती है। यूपी में ट्रांसफर विवाद के बाद कई विभागों के मंत्री और अधिकारियों के बीच का विवाद सामने आ गया है। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे वाला पत्र भी सामने आया था।

CM योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी CM द्रौपदी मुर्मू को बधाई देंगे। राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत में UP की भी बड़ी भूमिका रही है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में होंगे शामिल
24 जुलाई को दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होने वाली है। इसमें सभी राज्यों के CM और डिप्टी CM शामिल होंगे। CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस बैठक में शामिल होंगे। 

Related Articles

Back to top button