उत्तर प्रदेशराज्य

मकान मालिकों को बड़ी राहत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ में साढ़े तीन लाख से ज्यादा मकान मालिकों को बड़ी राहत मिली है। नगर निगम ने 10 फीसदी छूट लेकर हाउस टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर कर दी है। इस संबंध में मेयर संयुक्ता भाटिया ने इसको लेकर नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को निर्देश दिया है। अभी तक अंतिम तारीख 31 अगस्त थी। एक अगस्त से छूट के तहत हाउस टैक्स जमा हो रहे थे।

                         10% छूट के साथ हाउस टैक्स जमा करने की आखिरी डेट एक माह बढ़ी

122 करोड़ रुपए की हो सकी वसूली

लखनऊ शहर में 5 लाख 70 हजार घर हैं। इसमें से अगस्त माह में दो लाख 30 हजार लोगों ने बिल जमा कर दिया है। अभी तक 122 करोड़ रुपए की वसूली हो सकी है, जबकि सालाना वसूली करीब 300 करोड़ रुपए की है। 50 फीसदी से कम वसूली हुई है।

मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि इसको लेकर निर्देश दे दिया गया है। इस महीने बचे हुए सभी तीन लाख चालीस हजार आवास मालिक 10 फीसदी छूट के साथ बिल जमा कर सकते हैं। सभी लोगों को छूट मिलेगी। मेयर ने बताया कि इससे पहले भी वह हाउस टैक्स की डेट बढ़ावा चुकी है। लखनऊ के लोगों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button