उत्तर प्रदेशराज्य

 85 हजार लड़कियां साइबर बुलिंग की शिकार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:UP वीमेन पॉवर लाइन यानी 1090 के रडार पर साइको शोहदे हैं। मतलब वो लड़के, जो लगातार लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। इस स्टडी में UP से 6 महीने में 1.89 लाख लड़कियों की शिकायतें पहुंची। ये आंकड़ा 1 जनवरी से 30 जून 2022 तक का है। अकेले साइबर बुलिंग की 85 हजार लड़कियां शिकार हुई हैं।

1090 वीमन पॉवर लाइन पर 1.89 लड़कियों ने कहा- हमारे साथ छेड़खानी हो रही

इसका मतलब ये हुआ, पुलिस की ट्रेसिंग में ऐसे लड़के मिले जो इंटरनेट पर पहचान बदलकर लड़कियों को अश्लील मैसेज और फोटो-वीडियो भेजते हैं। 2021 में 16 गिरफ्त में आ चुके हैं, बाकी की तलाश जारी है। वीमन पॉवर लाइन का दावा है कि 95% लड़कियों को परेशान करने वालों को सबक सिखाया गया।

फोन बुलिंग के मामले भी बढ़ें
जनवरी 2021 से अगस्त 2021 तक 2.13 लाख मामले पहुंचे हैं। इसमें फोन बुलिंग बढ़ी है। इसका मतलब फोन पर लड़कियों को परेशान किया जा रहा है। इस साल 85 हजार 331 शिकायतें पहुंची, जबकि पिछले साल 36 हजार 262 शिकायतें दर्ज हुई थी।

Related Articles

Back to top button