उत्तर प्रदेशराज्य
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी की संपत्ति सीज
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के लखनऊ स्थित इंद्रलोक कॉलोनी की संपत्ति जप्त कर ली गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई उसके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में की है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस टीम ने पहुंचकर विकास दुबे के घर के सामने मुनादी कराई और कार्रवाई शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक कानपुर के बिकरू कांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे का इंद्रलोक नगर में मकान है। उसके खिलाफ कृष्णा नगर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मई में मुनादी कराकर संपत्ति को नीलाम करने की नोटिस चस्पा की थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पूरी टीम ने मुनादी कराई और संपत्ति को सीज कर दिया।