उत्तर प्रदेशराज्य

महंगाई के मुद्दे पर तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। संसद के मानसून सत्र का तीसरे दिन महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और TRS सांसदों ने मानसून सत्र के तीसरे दिन महंगाई और रोजमर्रा की चीज़ों पर लगने वाले GST के मुद्दे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संयुक्त रुप से विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, संसद सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि सत्र के दूसरे दिन भी विपक्षी दलों का हंगामा देखने को मिला था। महंगाई और अग्निपथ योजना के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया था।

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। 

कांग्रेस नहीं चाहती संसद में चर्चा- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस नहीं चाहती कि चर्चा हो और सदन ठीक से चले। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के ट्वीट ने कांग्रेस के विनाशकारी रवैये की पोल खोल दी है। कांग्रेस बहस से भाग रही है।

लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही को आज शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button