उत्तर प्रदेशराज्य

झगड़ रहे पति ने पत्नी पर किया फायर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद के बीच फायरिंग में पड़ोस में रहने वाले सात साल के बेगुनाह बच्चे की जान चली गई। बच्चे की मां भी गोली लगने से घायल है। उसकी हालत नाजुक है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता ने आरोपी पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है।

यह फोटो मुरादाबाद की है। वारदात के बाद रोते बिलखते परिजन।

थाना सिविल लाइन के हिमगिरि कॉलोनी के रहने वाले खूब सिंह का बुधवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति खूब सिंह पत्नी को जान से मारने के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर पहुंच गया। खूब सिंह ने जैसे ही पत्नी पर गोली चलाई, वह तो बच गई। लेकिन घर के सामने वाले मकान की छत पर अपनी मां के साथ खेल रहे 7 साल के पुनीत को गोली गई, जबकि उसकी मां को छर्रे लगे। गोली लगने से चीख पुकार मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई और मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

गोली चलाने के बाद घर की चौखट पर बैठ गया आरोपी
गोली लगने से पड़ोसी बच्चे की मौत की खबर पाकर खूब सिंह छत से नीचे आकर अपने गेट की चौखट पर बंदूक लेकर बैठ गया। इस दौरान उसके चेहरे पर पछतावा के भाव थे। वह सुर झुकाकर पुलिस के आने तक मौके पर बैठा रहा। पुलिस ने खूब सिंह को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के पिता ने कहा- पुरानी रंजिश निकाली
मृतक पुनीत के पिता रिंकू का कहना है कि वह काम पर गया था। गोली लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचा था। खूब सिंह से हम लोगों की पुरानी रंजिश है। गोली चलाते समय चार लोगों वह मौजूद थे। मेरे बेटे और पत्नी को जानबूझकर गोली मारी है।

विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा
SP सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि थाना सिविल लाइन में गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली पति-पत्नी के आपस के विवाद में चली थी, जो सामने मकान में छत पर खेल रहे मां-बेटे को लग गई। जिसमें मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button