उत्तर प्रदेशराज्य

योगेंद्र यादव बोले- PM को अहंकार की बीमारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजधानी लखनऊ में किसानों की महापंचायत शुरू हो चुकी है। किसान नेताओं ने लखीमपुर हिंसा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। योगेंद्र यादव ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि कानून वापस हो गए तो हम आंदोलन क्यों कर रहे हैं? मैं बता दूं कि अभी MSP पर कोई बात नहीं हुई है। देश के प्रधानमंत्री को अहंकार की बीमारी लगी है। इसका इलाज है जनता ही करती है। बंगाल ने छोटा सा इंजेक्शन दिया था। अब सबसे बड़ा इंजेक्शन लगाना पड़ेगा और वह उत्तर प्रदेश का चुनाव होगा।

इको गार्डन में चल रही महापंचायत में यूपी के अलावा पंजाब और हरियाणा से किसान पहुंचे हैं।

किसान नेता डॉक्टर दर्शन पाल सिंह ने कहा कि डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि हरियाणा-पंजाब में भाजपा के मंत्री-नेता प्रोग्राम नहीं करने पा रहे हैं। यूपी में भी 2022 में भाजपा को सबक सिखाएं। अभी आपने तानाशाही सरकार को एक कदम पीछे धकेला है, जो पिछले 8 सालों से अपने फैसलों से एक इंच भी पीछे नहीं हटा।किसान कर्ज में डूबा हुआ है। 4-5 लाख किसान खुदकुशी कर चुके हैं। मोर्चा यह दावा करता है अभी कानून वापस हुए हैं। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक किसानों की सभी मांगों को मान नहीं लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button