उत्तर प्रदेशराज्य

7 दिन से लखनऊ में प्रदर्शन जारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:जवाहर भवन के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। ये कर्मचारी यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/ऑफिसर्स एसोसिएशन के हैं। मंगलवार सुबह मेन गेट के बाहर कर्मचारी बैठ गए। जिसके बाद रास्ता ब्लॉक हो गया। इससे पहले सोमवार को सभी कर्मचारियों को पुलिस ने उन्हें हटाकर इको गार्डन भेजा था।

मंगलवार की सुबह अचानक सैकड़ों की संख्या में मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने लखनऊ के जवाहर भवन के बाहर गेट पर धरना शुरू कर दिया।

कर्मचारियों का ये प्रदर्शन 12 जुलाई से लखनऊ के मुख्यालय पर जारी है। उनकी 4 सूत्रीय मांग हैं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

कर्मचारियों का साफ तर्क, आश्वासन नहीं मानेंगे
जवाहर भवन के कर्मचारियों ने घेराव किया हुआ है। जिसकी वजह से मेन गेट बंद कर दिया गया है। गाड़ियों का आना-जाना भी बंद हो गया है। पुलिस फोर्स भी तैनात है। कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है। कर्मचारी का कहना है हम आश्वासन को नहीं मानेंगे।

Related Articles

Back to top button