उत्तर प्रदेशराज्य

मगरमच्छ ने युवक को मार डाला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर हमला कर मगरमच्छों ने मार डाला। हाथ सहित शरीर के कई हिस्से गायब हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

                             नहर के पास से शरत का शव बरामद किया गया।

दो दिन से लापता था युवक

पुलिस ने बताया कि शरत मलिक दो दिन से लापता था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। लेकिन, दो दिन तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को नहर के पास किसी अज्ञात का शव लहुलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली।

निकला था काम की तलाश में

परिजनों ने बताया कि शरत दो दिन पहले काम की तलाश में घर से बाहर निकला था। जिसके बाद वह फिर नहीं लौटा। शरत के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी गई थी। शरत मजदूरी करता था। बाली कॉलोनी न्यूरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले शरत जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरू की। 2 दिन बाद शुक्रवार को युवक का शव खकरा नदी की सहयोगी नहर में बरामद होने से हड़कंप मच गया है।

हाथ सहित कई हिस्से गायब

हाथ सहित शव के कई हिस्से गायब हैं। जिनकी तलाश हो रही है। शरत के शरीर पर मगरमच्छ के दांतों के निशान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उसको मगरमच्छ ने नोच नोच कर खाया।

Related Articles

Back to top button