उत्तर प्रदेशलखनऊ

बीच सड़क लड़कियों से छेड़खानी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रात को घर लौटते वक्त कार सवार लड़कियों को ओवरटेक कर 3 लड़कों ने रोक लिया। कहा कि कहां जा रही हो, हमारे साथ चल चलो। विरोध पर गाली-गलौज कर बीयर की बोतल फोड़ने लगे। इतना ही नहीं पैंट की चेन अनजिप करने लगे।

कार सवार शोहदे पीड़िता के डटकर मुकाबला करने पर धमकी देते हुए चले गए।

लड़कियों ने पुलिस को बुलाने को कॉल करने के लिए फोन उठाया और शोर मचाया तो तीनों आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना 10 दिसंबर रात की है। मामले का आज वीडियो सामने आया है। हालांकि कल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर इलाके में रहने वाली युवती एनजीओ चलाती है। वह 2013 में राष्ट्रीय स्तर की जूनियर शेफ प्रतियोगिता में उपविजेता भी रही थी। पीड़िता के मुताबिक, रविवार रात 12 बजे के करीब वह सहेली और बड़ी बहन के साथ कार से घर लौट रही थी। हुसड़िया चौराहे के पास कार सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर गाड़ी सामने लगाकर कार रोक ली। इसके बाद वो बदसलूकी करने लगे। वो अश्लील हरकतें करने लगे।

कार का शीशा खोलने की कोशिश की
कार सवार दो युवकों ने अभद्रता करने के साथ कार का गेट खोलने की कोशिश करने लगे। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए कार में रखी शराब और बीयर की बोतलें फोड़ने लगे।लड़कियों ने कार के शीशे बंद कर पुलिस को फोन किया। इसी बीच एक लड़की ने वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़के अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित लड़कियों ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button