उत्तर प्रदेशराज्य

तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे फहराएंगे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे 13 से 15 अगस्त के बीच फहराए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम इस कार्यक्रम को लेकर हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। 

11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन

31 जुलाई तक जिला मुख्यालयों परतिरंगे भेज दिए जाएंगे। दो करोड़ 68 लाख तिरंगे घरों में लगाए जाएंगे। 50 लाख तिरंगों को प्रदेश में सरकारी कार्यालयों, गैर-सरकारी कार्यालयों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों में फहराया जाएगा। एक झंडा गीत ‘जयघोष’ प्रदेश ने तैयार किया है। फहराए जाने वाले तिरंगों में से एक करोड़ 18 लाख तिरंगे स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, निजी सिलाई केंद्रों के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button