उत्तर प्रदेशराज्य

थमने का नाम नहीं ले रहा है लूलू मॉल में हंगामा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में लुलु मॉल उद्घाटन के बाद नमाज पर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार को करणी सेना और राष्ट्रीय हिंदू संरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए सख्ती दिखाई।

20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। पुलिस ने मॉल के बाहर दौड़ा-दौड़ाकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पकड़ा। कार्यकर्ताओं के हाथ में भगवा झंडे थे। वे “जय श्रीराम जय हनुमान” के नारे लगा रहे थे। फिलहाल मॉल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button