उत्तर प्रदेशराज्य

पतंग की डोर से जान का खतरा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में पतंग की डोर से रेलवे की हाईटेंशन लाइन का करंट एक व्यक्ति के शरीर मे उतर गया। करंट लगने से वो पटरी पर तड़प रहा था। तभी नागरिक सुरक्षा का एक वार्डन फरिश्ता बनकर पहुँच गया। उसने साहस जुटाकर व्यक्ति की जान बचा ली।

हाईटेंशन लाइन की चपेट आये व्यक्ति की नागरिक सुरक्षा के वार्डन ने साहस जुटाकर बचा ली जान

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि खजुहा निवासी नारायण नाम का व्यक्ति मंगलवार सुबह राजेन्द्र नगर नाका की तरफ जा रहा था। वो बिरहाना रेलवे क्रॉसिंग पर पहुँचा। यहाँ पतंग की एक डोर रेलवे की हाईटेंशन लाइन से नीचे लटक रही थी। क्रॉसिंग पार करते हुए डोर नारायण के बदन से लिपट गया। इसकी चपेट में आते ही उसके शरीर मे करंट दौड़ गया। नारायण पटरी पर गिरकर तड़पने लगा।

नारायण को करंट के झटके खाते देख दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। वो पटरी पर गिरकर तड़प रहा था, लेकिन लोग मदद करने की बजाय तमाशा देख रहे थे। तभी सिविल डिफेंस के स्टाफ अफसर राजेन्द्र श्रीवास्तव पहुँच गए। उन्होंने गाड़ी रोकी और एक बेंत का डंडा लेकर नारायण के पास पहुँचे। डंडे से पतंग की डोर हटाकर उसे खींचकर किनारे ले आये। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में जीआरपी की टीम पहुँची और नारायण को अस्पताल ले गयी। जहाँ इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया।

Related Articles

Back to top button