उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या की रामलीला में नजर आएंगे बड़े सितारे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : प्रख्यात लोकगायिका पद्मश्री से अलंकृत मालिनी अवस्थी अयोध्या की रामलीला में शबरी के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में मालिनी अवस्थी ने राम कथा पार्क में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सम्मुख भगवान राम की अनन्य उपासिका शबरी पर केंद्रित अवधी गीत भी प्रस्तुत किया था।उधर, शुक्रवार को अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष बाबी ने संस्कृति मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी को शुभारंभ के लिए निमंत्रित किया। साथ ही उन्हें सभी तैयारियों से अवगत भी कराया।

             प्रख्यात लोकगायिका पद्मश्री से अलंकृत मालिनी अवस्थी अयोध्या की रामलीला में शबरी के किरदार में नजर आएंगी।

अयोध्या की रामलीला में नये रंग भरते हुए राक्षस युद्धों को मुंबई के फाइट मास्टर इस तरह पेश करेंगे कि लगेगा हवा में युद्ध हो रहा है। रामलीला का प्रसारण सोशल मीडिया और दूरदर्शन पर छह से 15 अक्टूबर तक शाम सात से रात 10 बजे तक लाइव होगा।

Related Articles

Back to top button