उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आजादी का अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी हर घर पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी में 11 से 17 अगस्त तक 4 करोड़ से ज्यादा तिरंगे फहराए जाएंगे। हर जिले में DM की अगुआई में कमेटी बनाई गई है। लखनऊ में भी 6.6 लाख घरों-दुकानों पर तिरंगा लहराएगा।

हर जिले में DM की होगी जिम्मेदारी

इस अभियान को चलाने के पीछे सरकार का मकसद हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना है। साथ ही स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि का सहयोग लिया जाएगा।

4 करोड़ तिरंगा बनाने के लिए ‘झण्डा निर्माण समूहों’ का गठन किया जाएगा
संस्कृति विभाग हर घर, दुकानों, कार्यालयों, स्कूलों और नलकूपों पर झंडा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। झंडा बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को शामिल करते हुए ‘झंडा निर्माण समूहों’ का गठन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय टेलर और ITI के प्रशिक्षकों की मदद भी ली जाएगी।

सरकारी राशन की दुकानों पर भी मिलेगा तिरंगा
ये झंडे बिक्री के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर उपलब्ध होंगे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर जन जागरूकता के लिए पम्फलेट, बैनर, LED वैन आदि के माध्यम से इस अभियान की जानकारी दी जाएगी।

झंडे बनाने में खादी विभाग की भी जिम्मेदारी
इतनी बड़ी संख्या में तिरंगा झंडा बनाने में खादी विभाग भी मदद करेगा। सरकार ने खादी विभाग को भी झंडा बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि बड़े पैमाने पर झंडा की व्यवस्था हो सके।

Related Articles

Back to top button