उत्तर प्रदेशलखनऊ

कोरोना के मरीज बढे ,11 ने तोड़ा दम

 

स्वतंत्रदेश, लखनऊ  : राजधानी लखनऊ में कोरोना का प्रकोप कायम है। मरीजों की संख्या के साथ मौतों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। अफसर वायरस की चेन ब्रेक करने में नाकाम हो रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में हर रोज इलाज के दरम्यान लोगों की सांसें थम रही हैं।

अक्टूबर में पहले दिन ही रोगियों की संख्या 596 रही। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 53,493 पहुंच गई है। वहीं 11 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई है। इसमें छह मरीज शहर के हैं। शेष रायबरेली के दो, अयोध्या के एक, संत रविदास नगर के एक, अंबेडकर नगर के एक मरीज की मौत हुई है। शहर में गुरुवार को कोरोना से मृतकों की संख्या 709 पहुंच गई है। शहर में संक्रमण का प्रकोप न थमने से दहशत कायम है। गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्टेड बेड मिलना मुश्किल हैं। पीजीआइ, केजीएमयू, लोहिया संस्थान में बेड को लेकर मारामारी है। ऐसे में मजबूरन मरीज को पैसा खर्च कर निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है।

शहर में 949 रोगियों ने वायरस को हरा दिया है। यह 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। वहीं कुल 143 रोगियों को हॉस्पिटल का आवंटन किया गया। इसमें 113 शाम तक अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए। शेष 30 रोगी होमआइसोलेशन में चले गए। अब तक होम आईसोलेशन में 38739 रोगी रहे। इसमें 34183 आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। वहीं 4,556 सक्रिय केस हैं।

आशियाना में 21, इंदिरा नगर में 47, आलमबाग में 19, ठाकुरगंज में 19, तालकटोरा में 14, हसनगंज में 17, गोमती नगर में 48, हजरतगंज में 15, मड़ियांव में 17, रायबरेली रोड में 42, अलीगंज में 13, जानकीपुरम में 16, महानगर में 15, कैंट में 28, चौक में 36, चिनहट में 22, विकासनगर में 10, गुडंबा में 12, नाका में 19, सुशान्तगोल्फ सिटी में 12, गोमती नगर विस्तार में 12 रोगी पाए गए।

 

Related Articles

Back to top button